Site icon The Mountain People

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा नकरौंदा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 205 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

 

 

 

देहरादून: नकरौंदा, देहरादून स्थित प्रसाद फार्म के निकट भट्ट क्लीनिक एवं निर्माण क्लासेज परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने बालाजी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों को चिकित्सा परामर्श दिया गया तथा कई आवश्यक जांचें जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निःशुल्क की गईं। रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की गईं।

शिविर में शामिल 205 मरीजों में नकरौंदा, प्रसाद फार्म, कुँवर विहार, शिवपुरम, विष्णुपुरम एवं नाग मंदिर क्षेत्रों के स्थानीय निवासी शामिल थे।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में शामिल रहे:

सेवा भाव का प्रतीक:

बालाजी फाउंडेशन के संस्थापक डाॅ. नरेश प्रसाद भट्ट ने शिविर को सफल बनाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का आभार जताते हुए कहा, “अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज सदैव समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए समर्पित रहे हैं। यह शिविर उनकी सेवा भावना का एक जीवंत उदाहरण है।”

 

Exit mobile version