Site icon The Mountain People

कार्बेट की वादियों में सीएम धामी की जंगल सफारी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में रोपे गए 1000 से अधिक पौधे

 

 



-प्रकृति से जुड़ाव, पर्यावरण के प्रति समर्पण और पर्यटन को नया संबल



रामनगर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कार्बेट नेशनल पार्क की घने जंगलों में जंगल सफारी का रोमांचकारी अनुभव लिया और प्रकृति की गोद में वन्यजीवन की अद्भुत झलक देखी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पर्यटन अनुभव नहीं, बल्कि प्रकृति, जैव विविधता और वन्यजीवों से जुड़ाव का भावपूर्ण अवसर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से आज जंगल सफारी पर्यटन को एक नई पहचान मिल रही है, जिससे न केवल देश-विदेश से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी मिल रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत स्थानीय समुदाय, वन विभाग और पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया। उन्होंने कहा,

“यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का जीता-जागता प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से भी मुलाकात कर वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा में उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य की हरियाली और जैव विविधता को संरक्षित रखने में विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्बेट में मुख्यमंत्री की यह उपस्थिति पर्यटन, पर्यावरण और परंपरा के समन्वय की मिसाल बनी—जहां जंगल की गूंज में प्रकृति से प्रेम, संरक्षण और संवेदना की आवाज़ सुनाई दी।

 

 
Exit mobile version