उत्तराखंड में सतत विकास की ओर बढ़ते कदम: CM धामी ने किया एसडीजी अचीवर अवार्ड का भव्य सम्मान समारोह

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में एसडीजी अचीवर अवार्ड 2024 समारोह में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 व्यक्तियों, 9 संस्थानों और 4 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘अग्रगामी 2.0’ पुस्तक और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखंड 2023-24 का भी लोकार्पण किया।

इस बार नैनीताल ने जनपदवार एसडीजी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देहरादून दूसरे और उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री ने इन जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए “त्रि-स्तंभीय एवं नौ-सूत्रीय नीति” को लागू किया गया है। उन्होंने गर्व से बताया कि उत्तराखंड, जो तीन साल पहले एसडीजी इंडिया इंडेक्स में 9वें स्थान पर था, आज देश में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है।

राजस्व वृद्धि में ऐतिहासिक उछाल

मुख्यमंत्री धामी ने नीतिगत सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की खनन राजस्व प्राप्ति 400 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ हो गई है और अन्य क्षेत्रों में भी राज्य की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।

सम्मानित व्यक्तित्व एवं संस्थान

व्यक्ति: गगन त्रिपाठी, गुरजीत सिंह, सुबोध शाह।

संस्थाएं: हिमालयन स्टडी सर्कल, सुविधा एनजीओ, जागृति सेवा समिति, शक्ति फार्म चारा उत्पादक सहकारी समिति, AAGYO, सोसाइटी फॉर हिमालयन एसेंशियल नेचुरल एंड रिसर्च, हिम विकास सेल्फ रिलायंट कोऑपरेटिव, भारतीय ग्रामोथान संस्था, दानपुर लोक कला संस्कृति संगम।

औद्योगिक प्रतिष्ठान: ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, रिलेक्सो फुटवियर, टीएचडीसीआईएल, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस।

समारोह में विधायक सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, यूएनडीपी की प्रतिनिधि डॉ. एंजेला लुसुगी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

(Visited 2,651 times, 1 visits today)