Site icon The Mountain People

मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया विमान को बम धमकी के बाद दिल्ली में आपात लैंडिंग, 135 यात्री सुरक्षित

 

नई दिल्ली: मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान AI 657 में बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से विमान को तुरंत नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया, जहां सभी 135 यात्री और क्रू मेंबर को सुरक्षित उतारा गया। अधिकारियों के अनुसार, विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच की जा रही है।

https://x.com/ANI/status/1845660806635262360

विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी गई है, और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी की तह तक जाने के लिए पूरी मुस्तैदी से जांच में जुटी हैं।

Exit mobile version