Site icon The Mountain People

मेक इन इंडिया: भारत के रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग, 21 गुना बढ़ा रक्षा निर्यात!

 

देहरादून : मेक इन इंडिया योजना जो भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी शक्ति बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, ने अपने सबसे प्रभावशाली परिणाम रक्षा क्षेत्र में दिखाए हैं। 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो दस साल पहले मात्र 500-600 करोड़ रुपये के आसपास था। यह बढ़ोतरी पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 32.5 प्रतिशत अधिक है और मेक इन इंडिया की शुरुआत से पहले के स्तर से 21 गुना ज्यादा है।

रक्षा उत्पादन में भी यह योजना एक मील का पत्थर साबित हुई है। 2014-15 में 46,429 करोड़ रुपये के उत्पादन से यह आंकड़ा अब 1,27,264 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक इसे 1.75 लाख करोड़ तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया गया है।

यह उपलब्धि भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो न केवल देश की सुरक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि वैश्विक रक्षा निर्यातक के रूप में भारत की स्थिति को भी मजबूती दे रहा है।

 
 
Exit mobile version