देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) का भव्य शुभारंभ किया। ट्रॉफी का अनावरण करते हुए उन्होंने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने के सुनहरे अवसर मिलने की बात कही। इस शानदार इवेंट में फिल्म अभिनेता सोनू सूद, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी और अन्य दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि UPL जैसे टूर्नामेंट उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करेंगे, जिससे वे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
Related posts:
चमोली में भालू हमले पर मुख्यमंत्री धामी की त्वरित संवेदनशील पहल, घायल छात्र से की सीधी बात
हैदराबाद में दो ISIS संदिग्ध गिरफ्तार, बम धमाके की थी साजिश
ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, बाइक रैली से जागरूकता की नई पहल
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बीच क्राउडस्ट्राइक यूजर्स पर फिशिंग हमले: सीईआरटी-इन की चेतावनी
(Visited 721 times, 1 visits today)

