मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मानसून सीजन में साफ-सफाई सहित डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के प्रति बेहद गंभीर दिखाई दे रहें हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने शहरी विकास निदेशक ने राज्य के समस्त नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में दो बार भ्रमण कर आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि मानसून सीजन में जल-जनित बीमारियों से लेकर डेंगू-मलेरिया का खतरा बना रहता है। जिसके चलते कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक लेकर जल भराव, साफ सफाई तथा डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में शहरी विकास निदेशक नितिन सिंह भदौरिया ने समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनूरूप इस संबंध में प्रभावी उपाय एवं अनुश्रवण करते हुए प्रतिदिन निकाय क्षेत्र में दो बार भ्रमण कर अनुपालन आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Related posts:
केदारनाथ यात्रा के दौरान लापता हुए मध्य प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालु, प्रशासन ने शुरू की तलाश
राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष बनने पर नेत्री विनोद उनियाल ने श्री दरबार साहिब में ट...
एम्स के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों द्वारा रोबोट तकनीक से की गई पित्त की थैली के क...
केरल में कोविड-19 के सब वेरियंट जेएन.1 का एक मामला आया सामने
उत्तरकाशी में बादल फटा, धराली में भारी तबाही – राहत और बचाव में जुटा प्रशासन, मुख्यमंत्री और केंद्र ...
(Visited 630 times, 1 visits today)

