उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया | मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अमलतास (Golden Shower Tree ) के पौधे का वृक्षारोपण किया |
इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है | कार्यक्रम के दौरान सीएस रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है |
मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर इस वर्ष हरेला की थीम “एक पेड़ मां के नाम” के अनुसार वृक्षारोपण करने तथा वृक्षारोपण की फोटो व जानकारी merilife.org पर अपलोड करने का अनुरोध किया है | इस अवसर पर एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे |
Related posts:
यूएसडीएमए की नई बिल्डिंग में मानसून के दृष्टिगत नोडल अधिकारी तैनात
ऋषिकेश बनेगा स्मार्ट और स्पिरिचुअल हब: गंगा कॉरिडोर की 25 परियोजनाओं को मिली रफ्तार, राफ्टिंग से लेक...
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उद्यान विकास परियोजना तेज़ करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
बयान पर बवाल के बाद बैकफुट पर प्रेमचंद अग्रवाल, सदन में जताया खेद
डिजिटल फसल सर्वेक्षण में आएगी तेजी, मुख्य सचिव ने दिए जिलेवार लक्ष्य तय करने के निर्देश
(Visited 1,287 times, 1 visits today)

