सीएम धामी के निर्देश पर विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) डॉ. पराग मधुकर धकाते और स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा ने अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि हादसे में गम्भीर रूप से घायल फायर वॉचर कृष्ण कुमार, प्रांतीय रक्षक दल के जवान कुन्दन सिंह नेगी, दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट व वाहन चालक भगवत सिंह भोज से नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर कुशलक्षेम जाना।
यह भी पढ़ें – थलसेना और वायुसेना को मिलेंगे 156 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर, रक्षा मंत्रालय से HAL को मिला 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर
इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना और उन्हें अवगत कराया कि घायलों के उपचार का व्यय राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने परिजनों को बताया कि राज्य सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ हर मानवीय पहलू पर सदैव खड़ी रहेगी। बातचीत के दौरान घायलों के परिजनों ने अधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा की गई रहने की व्यवस्था और पीड़ितों के उपचार से सन्तुष्ट हैं।
Related posts:
बारिश और यात्राओं के बीच पंचायत चुनाव पर HC की सख्ती: DGP और सचिव पंचायती राज 15 जुलाई को VC से देंग...
देहरादून में 26 किमी की देशभक्ति दौड़: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे के साथ फिटनेस और जागरू...
आतंकवाद के विरुद्ध शहीदों का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा- मुख्यमंत्री
अहमदाबाद में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोड शो में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बोले- प्राइवेट कंपनियां अंतरिक्ष को बनाएंगी और अधिक सुलभ
(Visited 960 times, 1 visits today)

