राजधानी दिल्ली में CWC की बैठक शुरू, लोकसभा चुनाव परिणामों पर होगा विचार-विमर्श

एएनआई। संसद के सेंट्रल हॉल में शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं।

इससे पहले शनिवार को ही राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीति तय करने के लिए लोकसभा चुनाव परिणामों पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

CWC के अध्यक्ष पद के लिए सोनिया के नाम का प्रस्ताव 

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। पार्टी सांसद गौरव गोगोई, तारिक अनवर, के सुधाकरन ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

(Visited 1,737 times, 1 visits today)