मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत भी की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
धर्मपुर सब्जी मंडी में मेयर ने किया औचक निरीक्षण, दी साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने की सख्त हिदायत
बनबसा पहुंची धामी कैबिनेट, सीमांत क्षेत्र से शासन चलाने का संदेश
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने की पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि देने की घो...
तुर्किये-पाकिस्तान की बढ़ती दोस्ती के बीच भारत ने अर्मेनिया संग बढ़ाया कदम, मोदी-पशिन्यान की अहम मुल...
यूएई दौरे से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सीएम धामी से की भेंट, एमओयू साइन होने पर दी बधाई
(Visited 611 times, 1 visits today)

