अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किये गये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा“ संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु श्री रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे।
मुख्यमंत्री को पूजा-अर्चना के साथ टोली के सदस्यों चन्द्रगुप्त विक्रम, ज्ञानेश, गोविन्द, सतीश, नीरज गौड़ एवं अन्य लोगो ने पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक भेंट किये।
Related posts:
आसाराम को फिर राहत, गुरु पूर्णिमा जेल से बाहर मनाएंगे
उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, 243 खेल पदों पर आउट ऑफ टर्न नियुक्...
साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम, ‘अभिव्यंजना 5.0’ में बोले मुख्यमंत्री धामी
भारत-अमेरिका रिश्तों में खिंचाव, चाबहार पर छूट खत्म होने से नया विवाद
मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: प्रदेशभर में घी और मक्खन में मिलावट रोकने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी
(Visited 1,386 times, 1 visits today)

