शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की ऐसी अमूल्य पूंजी हैं, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। माता का निधन परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

(Visited 1 times, 1 visits today)