देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि शिव एवं शक्ति की आराधना का पवित्र पर्व है, जो प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान शिव की असीम कृपा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और उत्तराखंड निरंतर उन्नति व खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि यह पर्व आत्मचिंतन, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है, जिसे जीवन में आत्मसात करना हम सभी के लिए आवश्यक है।
Related posts:
सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों की तस्वीर आई आमने
मकर संक्रांति पर सीएम धामी का संदेश: "सूर्यदेव की कृपा से नई ऊर्जा और उमंग से भर जाए हर जीवन!"
मदरसा बोर्ड समाप्त करना ऐतिहासिक फैसला, अल्पसंख्यक बच्चों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता: महेंद्र भट...
धराली आपदा में CM धामी के निर्देश पर सक्रिय स्वास्थ्य विभाग - धराली से गंगोत्री तक तैनात विशेषज्ञ टी...
कुंभ 2027: ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी शुरू, साधु-संतों के मार्गदर्शन में बनेगी कार्ययोजना
(Visited 1,750 times, 1 visits today)

