देहरादून: विश्व विजेता महिला भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य और उत्तराखंड की शान स्नेह राणा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस मुलाकात में भट्ट ने स्नेह राणा को देश और प्रदेश का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई दी और महिला वर्ल्ड कप जीत में उनके योगदान की सराहना की।
प्रदेशाध्यक्ष ने स्नेह राणा के समर्पण, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्टता को खेल जगत की सभी उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि “स्नेहा की सफलता ने उत्तराखंड की बेटियों को यह विश्वास दिलाया है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल भी उपस्थित रहे।
Related posts:
भारतीय सेना के 'चार पैरों वाले सैनिक' अब भरेंगे आसमान से उड़ान, कॉम्बैट डॉग्स की नई ट्रेनिंग
कफ सिरप से बच्चों की मौत पर जांच रिपोर्ट: सैंपल में नहीं मिले जहरीले टॉक्सिन, सरकार ने जारी की एडवाइ...
उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों का रिकॉर्ड विस्तार: पीएमजीएसवाई के तहत 814 किमी सड़क निर्माण, 9 नए पुलो...
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: अंतिम चरण में, CM धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सफर होगा मात्र 2.5 घंटे...
एक पेड़ माँ के नाम” : उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण बना जन आंदोलन, पहले ही दिन 8 लाख से अधिक पौधे र...
(Visited 171 times, 1 visits today)

