हरेला पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे CM धामी, भोलेनाथ से प्रदेश की खुशहाली का लिया आशीर्वाद

 

 

 

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया।

यह भी पढ़ें : लखवाड़ परियोजना पर CS का बड़ा फैसला, 2034 नहीं अब 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्ध जागेश्वर देश के प्रमुख प्राचीन शिवधामों में से एक है और उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के साथ तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

(Visited 1 times, 1 visits today)