सीएम धामी से मिले चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधि, सड़क स्वीकृति पर जताया आभार
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बणगांव–चोपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग और दिवारीखौल–जोखणी मोटर मार्ग को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।…
