₹8,600 महीने में कैसे चलेगा न्यूज़ पोर्टल? सरकारी विज्ञापन के आंकड़ों ने खड़े किए बड़े सवाल
देहरादून: उत्तराखंड के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञापनों के उपलब्ध आंकड़े प्रदेश की स्थानीय और डिजिटल पत्रकारिता की आर्थिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार, लगभग 36 महीनों की अवधि में कुल 16 विज्ञापन जारी किए गए, जिनकी कुल राशि ₹3,09,500 रही। यानी औसतन…
