The Mountain People

CM धामी ने रखे उत्तराखंड के हितों के मुद्दे, रक्षा मंत्री से की मुलाकात – राजजात यात्रा और सैन्य हेलीपैड को लेकर मिले आश्वासन

      नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उत्तराखंड से जुड़े अहम मसलों पर विस्तार से चर्चा की। राज्य के सांस्कृतिक, रणनीतिक और पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों पर की गई यह बैठक प्रदेश के लिए दूरगामी प्रभाव वाली मानी…

Read More

उत्तराखंड में हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान: एयरपोर्ट विस्तार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    देहरादून: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को नागरिक उड्डयन विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के मौजूदा एयरपोर्ट्स और हवाई पट्टियों के विस्तार और निर्माण कार्यों की प्रगति…

Read More

भव्य नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को मिली रफ्तार: होगा डिजिटल ट्रैकिंग, हेल्पलाइन नंबर, हेलीकॉप्टर से मेडिकल सुविधा

      देहरादून: उत्तराखण्ड की आस्था, संस्कृति और साहस का प्रतीक 280 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए कि 2026 में आयोजित होने वाली यात्रा को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित…

Read More

ईवीएम सुरक्षा पर भरोसा कायम: हरिद्वार वेयरहाउस का निरीक्षण, सभी दलों ने जताया संतोष

    हरिद्वार: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर ईवीएम, सीयू, बीयू और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। इस निरीक्षण में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता को बल मिला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने…

Read More

अब एकल महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर – 18 जून से शुरू होंगे आवेदन, मिलेगा 2 लाख तक का अनुदान”

    देहरादून:  उत्तराखंड सरकार ने एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में योजना का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 18…

Read More

2027 में होगी भारत की जनगणना, पहली बार डिजिटल और जातिगत गणना भी होगी शामिल

    TMP: भारत सरकार ने सोमवार को वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना की आधिकारिक घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा-3 के तहत यह प्रक्रिया मार्च 2027 से शुरू होगी। इससे पहले वर्ष 2021 में प्रस्तावित जनगणना कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर…

Read More

मां पूर्णागिरि मेला संपन्न, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए अब भी खुला रहेगा सेवा और दर्शन का द्वार – एक हफ्ते तक बढ़ी सुविधाएं”

    चंपावत: उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन मां पूर्णागिरि मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को देखते हुए प्रशासन ने मेला क्षेत्र की सुविधाएं एक सप्ताह तक और जारी रखने का निर्णय लिया है। अब 22 जून तक श्रद्धालु पूर्ववत दर्शन और सेवा का लाभ उठा…

Read More

एक दिन के DM और SP बनेंगे टॉपर्स, नदियों पर होगा ‘उत्सव’ – CM धामी की दोहरी पहल से शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा

    देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दो नवाचारी पहलों की घोषणा कर युवाओं और समाज को सकारात्मक दिशा देने की ओर एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी जिलों में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के…

Read More

विकसित उत्तराखण्ड@2047: भविष्य की पीढ़ियों के लिए नीति निर्माण का खाका तैयार, 218 संकेतकों पर हुआ मंथन

    देहरादून: उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक एक विकसित और समावेशी राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को देहरादून में “विकसित उत्तराखण्ड विजन 2047” कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस उद्घाटन सत्र में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन एवं सेतु आयोग के सीईओ श्री शत्रुघ्न सिंह ने प्रतिभाग किया। मुख्य सचिव…

Read More

CMधामी ने की केंद्रीय मंत्री खट्टर से मुलाकात – 8800 करोड़ की ऊर्जा परियोजनाओं और शहरी आवास योजनाओं के लिए मांगी विशेष सहायता

      नई दिल्ली: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर राज्य के ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल-विद्युत परियोजनाओं के लिए कुल 8800 करोड़ रुपये के वायबिलिटी गैप फंड और…

Read More