उत्तराखंड सरकार ने वर्दीधारी पदों पर एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू कीं, युवाओं के हित में पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों के वर्दीधारी उप निरीक्षक एवं सिपाही पदों पर एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू कर दी हैं। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य चयन प्रक्रिया में एकरूपता लाना और युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष तथा सुव्यवस्थित भर्ती के अवसर प्रदान करना है।…
