Site icon The Mountain People

यूएई दौरे से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सीएम धामी से की भेंट, एमओयू साइन होने पर दी बधाई 

यूएई दौरे से लौट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सत्कार किया। यही नहीं उन्होंने 54550 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन होने पर सीएम पुष्कर को बधाई दी और कहा कि निश्चित तौर पर इसका फायदा उत्तराखंड को होगा। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भटट ने संगठन से जुड़े तमाम मुद्दों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की। बता दें कि राजधानी देहरादून में दिसंबर में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएई दौरे पर थे। जहां मुख्यमंत्री ने इंवेस्टरों से भेंट कर  54550 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए साथ ही इंवेस्टर समिट में आने के लिए सभी को आमं​त्रण भी दिया।

यह भी पढ़ें – डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से हादसा, दीवार के मलबे में दबने से एक युवती की मौत

 

 

Exit mobile version