Site icon The Mountain People

महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने पर क्या बोले प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

The Mountain People
2 years ago
आईएएनएस। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के दौरान संसद में दिखाए गए सभी दलों के प्रयासों पर गर्व होना चाहिए। बार काउंसिल आफ इंडिया द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी भावना संविधान के निर्माण के दौरान दिखी थी, जब दलगत और परस्पर विरोधी विचारधाराओं से ऊपर उठकर सदस्य संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए एक साथ आए। (IANS)

न्यायपालिका कानून के शासन को रखती है बरकरारः सीजेआई

उन्होंने कहा कि न्याय तक पहुंच को सुविधाजनक बनाने के लिए संस्थागत सहयोग ही रास्ता है। उन्होंने राष्ट्र, संस्थानों और व्यक्तियों के बीच जुड़ाव की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सीजेआइ ने कहा कि जहां न्यायपालिका कानून के शासन को बरकरार रखती है, वहीं बार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वकील व्यावसायिक दक्षता और सीमा पार लेनदेन में मदद करते हैं और राष्ट्रीय कल्याण और आर्थिक विकास में योगदान देते हैं।

ई-कोर्ट पर क्या बोले सीजेआई

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब वकीलों के लिए वैश्विक परिदृश्य में दुनियाभर में पहुंचने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए 7,000 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया है। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि संवैधानिक संरचना कार्यपालिका और न्यायपालिका को अलग-अलग छोर पर खड़ा कर सकती है लेकिन दोनों का उद्देश्य एक ही है-राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि।

इंटरनेट मीडिया दुनिया को जोड़ता हैः अटार्नी जनरल 

अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने शनिवार को कहा कि इंटरनेट मीडिया ”संचार की एक सीमाहीन दुनिया” है। यह दुनिया को जोड़ता है, लेकिन नैतिक जरूरतों को विकृत करता है और उनकी उपेक्षा करता है। वेंकटरमणी ने कहा कि न्याय वितरण पर इंटरनेट मीडिया के प्रभाव और यह उस दबाव को कैसे सहन कर सकता है, इस पर बात करने की जरूरत है।

 
 
 

Related posts:

  • भारत में एमपॉक्स का पहला केस : स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट , संक्रमित व्यक्ति आइसोले...
  • 408 जनसेवा शिविर, 3.30 लाख से अधिक नागरिकों की भागीदारी; शिकायतों का त्वरित निस्तारण बना सरकार की पह...
  • उत्तराखंड की बेटी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस कमीशन पास कर बनी लेफ्टिनेंट
  • नेशनल गेम्स 2024: कर्नाटक का जलवा! राफ्टिंग में दिखाया दम, कई कैटेगिरी में गोल्ड पर कब्जा
  • उत्तराखंड में पहली बार वन क्षेत्रों का होगा डिजिटल सीमांकन, शासन ने जारी की एसओपी
  • Related posts:

    1. जीएमवीएन ने जारी की, चारधाम यात्रा टूर पैकेज की नयी लिस्ट
    2. खेल मंत्री रेखा आर्य अधिकारियों पर भड़की, लगाई फटकार
    3. सीएम धामी की अपील पर ग्रामीणों ने सांकेतिक जल समाधि को किया स्थगित
    4. केंद्र ने उत्तराखंड के लिए 970 करोड़ का बजट किया पास, बजट के बाद केंद्र करेगा काम की मॉनिटरिंग
    Categories: Top-News

    The Mountain People

    Back to top
    Exit mobile version