राजधानी देहरादून के कंडोली में बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ| जिसका मुआयना करने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कंडोली पहुंचे और यहां पहुंचकर उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी । इस दौरान अधिकारियों और लोनिवि-ऊर्जा निगम को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। आपको बता दें कि भारी बारिश के चलते प्रदेश में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी देहरादून के कंडोली में भी बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ जिसका मुआयना करने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कंडोली पहुंचे और यहां पहुंचकर उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी ।
यूपीसीएल और लोनिवि के अधिकारियों को दिए निर्देश
आपको बता दें कि राजधानी देहरादून के कंडोली में बीते दिनों भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। जिसका निरीक्षण करने के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने यहां के लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों और लोनिवि-ऊर्जा निगम को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।
बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री गणेश जोशी को बताया कि बारिश के कारण कंडोली खाला की पुलिया और सड़क क्षतिग्रस्त होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि पुलिया के पास एक बिजली का खम्बा है जो कि कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे में मंत्री गणेश जोशी ने फौरन यूपीसीएल के अधिकारियों को बिजली के पोल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की निर्देश दिए और लोनिवि अधिकारियों को कंडोली की सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने की बात भी कही। बता दें कि पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है । यही नहीं मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर तक बारिश ऐसे ही लोगों को परेशान कर सकती है।
Related posts:
जीएसटी सुधारों पर कार्यशाला: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने की कर प्रशासन में सुधार की बात
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, लगातार की जाए मॉनिटरिंग: सीएम धामी
एक क्लिक पर पूरी सरकार: ‘मेरी योजना’ से आमजन को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया...
टनकपुर में विकास : ₹113 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, तिरंगा शौर्य यात्रा में उमड़ा ...
उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को मिलेगा नया आयाम, NFDC और इंडिया सिने हब के साथ एकदिवसीय कार्यशाला
(Visited 151 times, 1 visits today)

