आज विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी निवासी तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। आपको बता दें कि अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा तेजस तिवारी को उसके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के उपरांत विश्व का सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया है। साढ़े पांच वर्षीय तेजस तिवारी ने जून में जारी हुई अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) की सूची में उन्हें 1149वीं रेटिंग प्राप्त हुई है।

Related posts:
राहुल गांधी पर भाजपा का तीखा पलटवार, पेपर लीक बिल पर आरोपों को किया खारिज
हरिद्वार–ऋषिकेश बाईपास मार्ग पर तेज़ हुई कार्रवाई, राजाजी टाइगर रिज़र्व से गुजरेगा 25 किमी लंबा वैकल...
‘लेखक गांव बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का केंद्र’ - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 साल पहले स्वीकृत रेल लाइन का किया उद्धाटन
अब सेवा नियमों की पूरी जानकारी एक किताब में, CM धामी ने लॉन्च की 'सेवा विधि'
(Visited 95 times, 1 visits today)

