मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को बर्फबारी और बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहने की उम्मीद है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को राज्य के 3 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 13 से लेकर 15 मार्च तक राज्य के इन 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
वहीं देहरादून ,उधमसिंह नगर और नैनीताल समेत अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
Related posts:
"कनाडा में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ भारत का सख्त रुख, भाजपा और कांग्रेस ने की कड़ी प्रतिक्रिया"
सीएम धामी ने लिया निर्मल गंगा का संकल्प, नदियों को ‘मां’ का दर्जा देने की अपील
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में वायु प्रदूषण बढ़ने से सांस संबंधी बीमारी के मामले बढ़े ह...
बारिश का कहर: यमुनोत्री पैदल मार्ग का हिस्सा बहा, हाईवे कई जगह बंद; चारधाम यात्रा प्रभावित
देहरादून ट्रैफिक पर सख्त एक्शन मोड: मुख्य सचिव ने 100 बसें चलाने, पार्किंग और जंक्शन सुधार के दिए नि...
(Visited 93 times, 1 visits today)

