टिहरी- बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।
एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह मुनि की रेती थाने से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर सीधे नदी में समा गई है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते कार दिखाई नहीं दे रही है। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ व्यासी की टीम ने मौके पर पहुंची । एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार कहां से कहां जा रही थी व उसमें कितने लोग सवार थे।
Related posts:
अफ्रीकी संघ के G-20 का स्थाई सदस्य बनने की घोषणा के साथ प्रधानमंत्री ने किया वादा पूरा
आईआईटी रुड़की ने नए अतिभारी तत्व Sg-257 की खोज में वैश्विक योगदान दिया
दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
हल्द्वानी में नशे में धुत्त महिला का सड़क पर हंगामा, गोद में बच्चा लेकर करती रही विवाद
माणा में उमड़ा दक्षिण का सैलाब: 12 साल बाद केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ, श्रद्धा में डूबी सीमांत धरती
(Visited 101 times, 1 visits today)
