रुड़की, जनपद हरिद्वार के रुड़की में चलती कार में 6 साल की मासूम के साथ कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिससे बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। बच्ची की माँ ने रुड़की पहुँचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को एक महिला अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ पिरान क्लियर से रुड़की आ रही थी। जिसके लिए उसने रास्ते में एक कार सवार से रुड़की तक लिफ्ट मांगी थी। महिला का आरोप है कि थोड़ी दूर पहुँचते ही कार सवार युवक उसे प्रताड़ित करने लगे और फिर अचानक उन्होंने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया, जिसके बाद कार में सवार युवकों ने चलती कार में 6 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
चलती कार में हुई बच्ची के साथ हैवानियत
गंगनहर से वो महिला अपनी बेटी के साथ किसी तरह रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुँची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस ने तुरंत कांबिंग शुरू करके हर संभव स्थान पर आरोपियों की तलाश करने लगे। लेकिन आरोपियों का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बच्ची की हालत गम्भीर
वहीं बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी देहात परमिंदर डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उनकी धरपकड़ की जाएगी। सिविल लाइन कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।