भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पिता संग केदार बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद। केदारनाथ के दर्शन करना मेरा सौभाग्य है।
भारत की सुप्रसिद्ध बैटमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ के दर्शन किये। सायना ने बाबा केदार के दर्शन करने के बाद उनकी विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया ।
सायना के केदारनाथ पहुँचने पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से सायना नेहवाल और उनके पिता हरवीर सिंह नेहवाल का स्वागत कर उन्हें भगवान भोलेनाथ का प्रसाद और टीका भी भेट किया गया ।
भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सायना ने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूँ कि मुझे केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सायना ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डाल ये बात बतायी।

Related posts:
तेलगाड भूस्खलन: सेना की ड्रोन निगरानी से तस्वीरें आईं सामने, झील बनने की आशंका से इंकार
केरल में फिर फैला निपाह का खतरा, 6 जिलों में अलर्ट
सचिवालय में यूनीफाईड मैट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक आयोजित
चारधाम यात्रा के पिछले सभी रिकॉर्ड हुए ध्वस्त,अभी तक 46 लाख 48 हजार श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
रूस-यूक्रेन युद्ध : क्यों रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, क्या है पुतिन की मंशा ?
(Visited 198 times, 1 visits today)
