Site icon The Mountain People

पौड़ी में भालुओं का खूनी हमला, घास काटने गई 52 वर्षीय महिला की मौत

photo- nmbnews

 

 

 

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। पौड़ी जिले के दुगड्डा विकासखंड के घाड़ क्षेत्र में भालुओं के हमले ने एक महिला की जान ले ली। शनिवार को चरेख गांव के पास घास काट रही 52 वर्षीय महिला पर अचानक दो भालुओं ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, चरेख गांव निवासी अंजना देवी (52), पत्नी बनवीर सिंह नेगी, शनिवार को गांव से करीब 200 मीटर दूर अन्य महिलाओं के साथ घास काटने गई थीं। इसी दौरान वहां अचानक दो भालू पहुंच गए और अंजना देवी पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घायल अंजना देवी को तत्काल उपचार के लिए कोटद्वार अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद चरेख और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और अन्य लोगों के लिए जंगल के आसपास रोजमर्रा के काम करना भी जोखिम भरा होता जा रहा है।

Exit mobile version