Site icon The Mountain People

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद निर्वाचन विभाग की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया के तहत निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के साथ समन्वय शुरू कर दिया है। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान निर्वाचन विभाग की ओर से सभी राजनीतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 का जिक्र करते हुए दलों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी और सहयोग सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।

 

Exit mobile version