परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली का पर्व अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी गीता धामी और दोनों बेटे भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया और प्रदेशवासियों को त्योहार की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है। यह त्योहार केवल घरों को रोशन करने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी रिश्तों में प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को सकारात्मक सोच के साथ सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

प्रदेश की खुशहाली की कामना

धामी ने कामना की कि दीपावली का प्रकाश हर परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास और खुशहाली के नए मुकाम हासिल करे तथा प्रदेश का हर नागरिक सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि दीपावली को आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं। साथ ही त्योहार की खुशियों के बीच पर्यावरण संरक्षण का भी ध्यान रखें।

(Visited 115 times, 115 visits today)