पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून की डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई स्वर्गीय बृजमोहन सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

(Visited 4 times, 4 visits today)