Site icon The Mountain People

देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में सड़क, नाली, पेयजल और धार्मिक स्थलों के विकास को मिली स्वीकृति

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22.15 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों में सड़क और नाली निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, हैंडपंप स्थापना, स्ट्रीट लाइट और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण शामिल है।

स्वीकृत बजट में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करीब 8.96 करोड़ रुपये, पिथौरागढ़ में 3.44 करोड़ रुपये और अल्मोड़ा, चम्पावत व टिहरी में विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए धनराशि शामिल है।

वहीं, हरिद्वार के झबरेड़ा और लक्सर क्षेत्र में 100 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा कोटद्वार में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के विस्तार के लिए करीब 3.44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version