Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

 

 

 

 

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा को बड़ी सौगात देते हुए खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। मंगलवार को राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

धामी ने कहा कि खटीमा के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता भावनात्मक है और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Exit mobile version