Site icon The Mountain People

महानगर कार्यालय में हुई बैठक, प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने का किया आह्वान

 

 

 

देहरादून : भाजपा महानगर देहरादून ने आगामी 2 नवंबर को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को महानगर कार्यालय में अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा की तैयारियों में पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और अनुशासन व एकजुटता से ही कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकता है।

कांग्रेस पर लगाए आरोप

बैठक में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जनता और युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के माध्यम से संगठन का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा को सफल बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने की अपील की।

महानगर प्रभारी राकेश गिरी और सह प्रभारी संजय गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

Exit mobile version