UKSSSC ने बदला परीक्षा कैलेंडर, सात परीक्षाओं की तारीखों में फेरबदल

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए सात परीक्षाओं के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव किया है। आयोग ने यह संशोधन अभ्यर्थियों के अनुरोध और परीक्षा संचालन में प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया है।

संशोधित कार्यक्रम के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक की परीक्षा अब 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 20 सितंबर को प्रस्तावित थी। वहीं साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्राविधिक सहायक (इतिहास) की परीक्षा अब 20 सितंबर को होगी, जबकि इनकी पूर्व निर्धारित तारीख 18 अक्टूबर थी।

इसी तरह सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) और वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग) की परीक्षा अब 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित की गई है।

आयोग ने विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न पदों की परीक्षा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। जारी कार्यक्रम में 17 जनवरी 2026 की तारीख गलती से दर्ज हो गई थी। आयोग के अनुसार इसे 17 जनवरी 2027 पढ़ा जाए।

आयोग ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षाओं के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए जारी किया है।

 

(Visited 3 times, 3 visits today)