उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 02:30 बजे परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सहित कई केंद्रीय नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी कार्यक्रम में उपस्थित रह सकते है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 02:30 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन स्तर से तैयारियां चल रही है।

Related posts:
तम्बाकू मुक्त उत्तराखंड, हमारा संकल्प -डॉ धन सिंह रावत
उत्तराखंड, यमुनोत्री यात्री बस दुर्घटना, राहत व बचाव कार्य पूरा, 26 की मौत 4 घायल
शिक्षा विभाग को शीघ्र मिलेंगे 449 प्रवक्ताः डॉ0 धन सिंह रावत
नगर निकायों में आउटसोर्स के जरिए नियुक्त किए गए कर्मचारियों की नियुक्तियां होगी रद्द
SIT ने अधिवक्ता कमल विरमानी के ऑफिस में की छापेमारी, कई दस्तावेजों को लिया कब्जे में
(Visited 23 times, 1 visits today)

