Site icon The Mountain People

SIR पर कांग्रेस को क्यों आपत्ति? दोहरे वोटरों की जांच पर उठाए सवाल

 

 

 

 

देहरादून: भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने SIR को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसे राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोहरे मतदाता रिकॉर्ड, गलत या अपात्र प्रविष्टियों का सत्यापन निर्वाचन प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है। यदि किसी व्यक्ति का नाम अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूचियों में दर्ज है तो उसका तथ्य और दस्तावेजों के आधार पर परीक्षण होना चाहिए।

बंसल ने कांग्रेस से सवाल किया कि यदि वह स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची की पक्षधर है तो दोहरी प्रविष्टियों की जांच पर उसकी चुप्पी क्यों है? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता किसी दल का नहीं, बल्कि लोकतंत्र की विश्वसनीयता का विषय है।

उन्होंने कहा कि Form-7 और Form-8 के जरिए मतदाता सूची में नाम हटाने और सुधार की वैधानिक व्यवस्था है। भाजपा का स्पष्ट मत है कि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में हो और एक व्यक्ति की एक ही वैध मतदाता प्रविष्टि हो।

Exit mobile version