देहरादून: भारत और नेपाल के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 14वीं बैठक गुरुवार से देहरादून में शुरू हो गई। 20 और 21 अगस्त को होने वाली इस बैठक में दोनों देश सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।
बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पौसुमी बसु कर रही हैं, जबकि नेपाल की ओर से गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आनंद काफ्ले प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं।
दोनों पक्षों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर प्रबंधन को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
Related posts:
सीएम योगी को धमकी भेजने वाली युवती से पूछताछ के बाद रिहाई, मानसिक स्थिति अस्थिर
गांवों से राष्ट्र निर्माण की नींव: पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा तकनीकी और वित्तीय प्रशिक्षण – सीएम ...
कुंभ-2027 होगा दिव्य, भव्य और सुरक्षित, सरकार पूरी तैयारी में: मुख्यमंत्री धामी
शीतकाल में भी केदारनाथ की सुरक्षा चाक-चौबंद, ITBP के 30 जवान तैनात
राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा, कौन होगा अगला उम्मीदवार?
(Visited 605 times, 1 visits today)

