Site icon The Mountain People

उत्तराखंड की भूस्खलन तकनीक की यूपी में मांग, ULMMC को पहली बार मिला ₹4.21 लाख का भुगतान

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड का भूस्खलन प्रबंधन मॉडल अब दूसरे राज्यों में भी अपनी पहचान बना रहा है। ULMMC ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना को तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराईं, जिसके बदले केंद्र को ₹4.21 लाख का पहला राजस्व प्राप्त हुआ है।

परियोजना परिसर के पास भूस्खलन बढ़ने से सुरक्षा का खतरा पैदा हुआ था। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने ULMMC से संपर्क किया। केंद्र ने साइट का अध्ययन कर रोकथाम कार्यों की डीपीआर तैयार की और निर्माण की तकनीकी निगरानी की।

19 अगस्त को भुगतान मिलने के साथ ULMMC ने तकनीकी सेवाओं के जरिए राजस्व अर्जित करने की दिशा में पहला कदम पूरा किया।

केंद्र पहले ही विभिन्न विभागों के लिए 8 से अधिक डीपीआर तैयार कर चुका है। अब भू-वैज्ञानिक, भू-भौतिकीय और भू-तकनीकी अध्ययन, तकनीकी निरीक्षण और परियोजना परामर्श जैसी सेवाओं के जरिए इसकी विशेषज्ञता का विस्तार हो रहा है।

उत्तराखंड में भूस्खलन से लड़ने के लिए तैयार हुआ तकनीकी मॉडल अब दूसरे राज्यों के लिए भी समाधान बन रहा है।

Exit mobile version