कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसा, हरियाणा के युवक की मौत; दो शिवभक्त गंभीर

 

 

 

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान शुक्रवार को श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, फरीदाबाद निवासी मनीष (23) अपने दोस्तों कमल और मयंक के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। फ्लाईओवर से गुजरते समय उनकी उत्तराखंड रोडवेज की बस से टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीष को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमल और मयंक का इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के चलते कुछ समय तक श्यामपुर कांगड़ी फ्लाईओवर पर यातायात भी प्रभावित रहा।

 
 
(Visited 34 times, 34 visits today)