Site icon The Mountain People

एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर शोक, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर स्वर्गीय मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी विदाई दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सीएम धामी ने कहा कि स्वर्गीय मनोज मनराल की सेवाओं को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग के प्रति उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 
Exit mobile version