नैनीताल जिले में 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी-बिजली की चेतावनी
The Mountain People
TMP: मौसम विभाग ने नैनीताल जिले के लिए अगले तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई 2026 को शाम 6:38 बजे से रात 9:38 बजे तक जिले के कई क्षेत्रों में तेज से अति तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
अलर्ट के अनुसार कालाढूंगी, रामनगर, भीमताल, हल्द्वानी, पटकोट, नैना रेंज, रामगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तीव्र से अति तीव्र वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। यात्रियों और स्थानीय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।