देहरादून में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 43 धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर
The Mountain People
TMP: देहरादून में सार्वजनिक शांति और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दून पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित हो रहे 43 धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर हटवाए गए। संबंधित संस्थाओं और संचालकों को भविष्य में बिना सक्षम अनुमति तथा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने इस दौरान ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक भी किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक शांति बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।