
सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत की सीट की बात करें तो पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव मैदान में उतरे हैं जिनका मुकाबला इस बार कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से है। जबकि हरीश रावत खिलाफ लालकुंआ सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट चुनाव मैदान में खड़े हैं। चुनाव मतगणना के शुरूआती रूझान में सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत दोनों ही अपने- अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहें हैं। राजनैतिक जानकारों की माने तो दोनों ही मुख्यमंत्री पद के चेहरे हैं। और दोनों ही राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए इन दोनों नामों को प्राथमिकता दे सकती है। भाजपा- कांग्रेस दोनों ही दल प्रदेश में बहुमत से जीतकर सरकार बनाने का दावा कर रहें हैं लेकिन सही स्थिती का अंदाजा पूरी मतगणना के बाद ही हो पायेगा।
Related posts:
जी- 20 शिखर सम्मेलन में इकोनॉमिक कॉरिडोर को मंजूरी, इकोनॉमिक कॉरिडोर में आठ देश होंगे शामिल
चंद्रमा के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-3, ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर, शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को ...
सीएम धामी ने उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित, 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किये...
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन का अलर्ट किया जारी, कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना
(Visited 40 times, 1 visits today)
