उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

 

 

 

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए अगले तीन घंटों का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 23 जून रात 9:15 बजे से 24 जून रात 12:15 बजे तक पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जनपद के कई इलाकों में तेज मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मसूरी, लखवार, नैनबाग, डामटा, पंतवारी, बिलखेत, सिलोगी, सतपुली तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों, चारधाम यात्रियों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सावधानियां

  • खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें।
  • बिजली चमकने के समय पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पहाड़ी मार्गों पर।
  • तेज हवाओं के दौरान कमजोर संरचनाओं और होर्डिंग्स से दूरी बनाए रखें।
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट पर नजर रखें।
(Visited 597 times, 87 visits today)