देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज Jaspal Rana के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का असामयिक निधन खेल जगत, उत्तराखंड और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठिन परिश्रम और शानदार उपलब्धियों के दम पर न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सफल खिलाड़ी होने के साथ-साथ जसपाल राणा उत्कृष्ट मार्गदर्शक भी थे। उन्होंने अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया और उन्हें खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिशा प्रदान की। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर देश का मान बढ़ाया।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, मित्रों, खिलाड़ियों और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है।
