Site icon The Mountain People

उत्तराखंड में बीएलओ को मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता, आयोग देगा 350 रुपये

 

 

 

 

देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को निर्वाचन आयोग की ओर से मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए 350 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी B. V. R. C. Purushottam की पहल पर प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे और उनसे भरे हुए फॉर्म एकत्र करेंगे।

अभियान के दौरान प्राप्त गणना फॉर्मों को डिजिटल स्वरूप में परिवर्तित करने के लिए बीएलओ को “बीएलओ ऐप” का उपयोग करना होगा। ऐप के माध्यम से मतदाता संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिसके लिए लगातार इंटरनेट डाटा की आवश्यकता पड़ेगी।

इसी को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक बीएलओ को एक माह के मोबाइल रिचार्ज प्लान के लिए 350 रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इससे फॉर्मों के डिजिटलीकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं आएगी।

निर्वाचन विभाग का मानना है कि इस सुविधा से बीएलओ को फील्ड में कार्य करने में आसानी होगी और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

 
 
Exit mobile version