Site icon The Mountain People

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में हीट वेव का अलर्ट, प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश

 

 

 

Dehradun: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी जिलों में 25 से 27 मई 2026 तक लू (हीट वेव) जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से Haridwar, Udham Singh Nagar, Dehradun, Pauri Garhwal, Nainital और Champawat के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

स्थिति को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को अलर्ट जारी कर आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखने के साथ स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस, बर्फ और जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने को कहा गया है।

निर्देशों में लू और शरीर में पानी की कमी से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए विशेष इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया है। वहीं नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर पेयजल, प्याऊ और ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड और विश्राम स्थल बनाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बिजली और पेयजल विभागों को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा पानी की कमी वाले इलाकों में टैंकरों की व्यवस्था करने को कहा गया है। साथ ही श्रमिकों और बाहरी कार्यस्थलों पर कार्यरत लोगों के लिए कार्य समय सुबह और शाम तक सीमित रखने की सलाह दी गई है।

Vinod Kumar Suman ने आम जनता से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

Exit mobile version