TMP: दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभर रहा है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरती है।
प्रमुख विशेषताएं:
- कुल लंबाई: 213 किलोमीटर
- कुल लागत: ₹11,963 करोड़
- 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
- यात्रा समय: अब दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 घंटे में
पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस:
- 12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर (एशिया का सबसे लंबा)
- 200 मीटर लंबे 2 एलिफेंट अंडरपास
- 6 एनिमल पास
- 20 किमी वन क्षेत्र इस प्रोजेक्ट में शामिल
- 1.95 लाख पेड़ों का प्रतिपूरक वृक्षारोपण
- 33,840 पेड़ों का कटान आधुनिक तकनीक से बचाया गया
इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती:
- 370 मीटर लंबी सुरंग (डाटकाली के पास)
- 2 रेलवे ओवरब्रिज (ROB)
- 10 पुल
- 7 इंटरचेंज
अतिरिक्त लाभ:
- लगभग 19% ईंधन की बचत का अनुमान
- तेज, सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव
यह एक्सप्रेसवे न केवल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि विकास और पर्यावरण संतुलन के बीच एक आदर्श उदाहरण भी पेश करेगा।
Related posts:
बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना: गणेश जोशी संपत्ति विवाद और वसीम मौत मामले पर दिया कड़ा ज...
कानूनी दबाव बढ़ने पर हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर, अग्रिम जमानत पर पुलिस से जवाब तलब
मणिपुर हिंसा : जिरीबाम जिले में कुकी और मैतई समुदायों की भिड़ंत, गोलीबारी में 5 की मौत
विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाडी ने CM धामी से की मुलाकात
देहरादून-मसूरी ट्रैक पर सीएम धामी का निरीक्षण: प्राकृतिक सुंदरता के संग सुविधाओं का होगा नया सफर
(Visited 3,244 times, 1 visits today)
